न्यूज़ एजेंसी अनातोली के अनुसार, नाईजीरिया में संयुक्त राष्ट्र संघ के मादक पदार्थ व अपराध के ख़िलाफ़ मुख्यालय के अधिकारी सिल्वेस्टर टुन्डे अटेरे ने मंगलवार को कहा कि 2009 से अब तक 8000 बच्चे बोको हराम में शामिल होकर लड़े हैं। इस अधिकारी के अनुसार, इन बच्चों में शामिल कुछ लड़कियां यौन उत्पीड़न का शिकार होती हैं या उन्हें शादी के लिए मजबूर किया जाता है। सिल्वेस्टर टुन्डे अटेरे के अनुसार, जो बच्चे जंग में शामिल हुए हैं वे मानसिक मुश्किलों में ग्रस्त हैं, जिसका उनके दीर्घकालिक जीवन पर नकारात्मक असर पड़ेगा।
टुन्डे अटेरे ने बल दिया कि इन हालात में बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य का ठीक होना और उन्हें सामान्य जीवन की ओर लौटाना बहुत मुश्किल काम है।
ग़ौरतलब है कि 2009 से बोको हराम के हमले में अब तक 20000 लोग मारे जा चुके हैं।
यह गुट 2015 से नाईजीरिया के पड़ोसी देशों कैमरून, चाड और नीजर में भी सक्रिय है।
चाड झील के तटवर्ती देशों ने इस आतंकवादी गुट से निपटने के लिए 2015 में घटक फ़ोर्स का गठन किया, लेकिन अब तक उन्हें उल्लेखनीय सफलता नहीं मिली है।